लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' 4 को पहुंचेगी खिड़की पर

-: वाईआरएन सर्विस :-

टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' चलने के लिए तैयार है। इसकी पहली झलक कल मुम्‍बई में देखने को मिली, लेकिन इस मौके पर लिएंडर पेस नहीं दिखाई पड़े। सूत्रों की मानने तो वह कोलकाता थे, और फ्लाइट लेट होने के कारण मुम्‍बई में आयोजित समारोह में नहीं पहुंच पाए।

'राजधानी एक्‍सप्रेस' से अपने अभिनय की शुरू करने वाले लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' अगले साल 4 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। अशोक कोहली के निर्देशन में बनी 'राजधानी एक्सप्रेस' में जिमी शेरगिल, प्रियांशु चटर्जी एवं गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे।

इस फिल्‍म में नजर आने वाली अभिनेत्री सयाली भगत ने मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्सप्रेस' में उनके अभिनय की प्रशंसा की है। सयाली ने फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शन के मौके पर कहा कि लिएंडर पेस बहुत मेहनती इंसान हैं। मैंने उनके साथ जितने भी दृश्य फिल्माए हैं, उनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

फिल्‍म में गनमैन का किरदार निभा रहे पेस का नाम केशव है। जो बंदूक पहुंचाने के लिए दिल्ली-मुंबई राजधानी में सवार होता है। इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदलता और रोमांच, थ्रिलर एवं सस्पेंस के सहारे आगे बढ़ता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हार्दिक निवेदन। अगर आपको लगता है कि इस पोस्‍ट को किसी और के साथ सांझा किया जा सकता है, तो आप यह कदम अवश्‍य उठाएं। मैं आपका सदैव ऋणि रहूंगा। बहुत बहुत आभार।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार

हैप्पी अभिनंदन में महफूज अली

सर्वोत्तम ब्लॉगर्स 2009 पुरस्कार

fact 'n' fiction : राहुल गांधी को लेने आये यमदूत

कपड़ों से फर्क पड़ता है

पति से त्रसद महिलाएं न जाएं सात खून माफ

महात्मा गांधी के एक श्लोक ''अहिंसा परमो धर्म'' ने देश नपुंसक बना दिया!