संदेश

डेविड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नील नितिन बने डेविड

चित्र
-: वाइआरएन सर्विस :- 'न्‍यू यार्क', 'सात खून माफ' एवं 'जेल' के बाद नील नितिन मुकेश शैतान फेम बेजॉय की अगली फिल्‍म 'डेविड' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म को दो भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, मगर नील नितिन केवल हिन्‍दी वर्जन में नजर आएंगे। इस फिल्‍म का प्रोमो को 13 दिसम्‍बर 2012 को यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसमें नील नितिन एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का प्रोमो प्रभाव डालता है। इस फिल्‍म में नील नीतिन एक गैंगस्‍टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहली फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म से नील नीतिन के कैरियर को एक नई उड़ान मिल सकती है, अगर यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सफल हो गई। नील नीतिन ने इस फिल्‍म का प्रोमोशन करना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने अपने नए टि्वट में इस फिल्‍म के प्रोमो को सांझा किया है।