नील नितिन बने डेविड

-: वाइआरएन सर्विस :-

'न्‍यू यार्क', 'सात खून माफ' एवं 'जेल' के बाद नील नितिन मुकेश शैतान फेम बेजॉय की अगली फिल्‍म 'डेविड' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म को दो भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, मगर नील नितिन केवल हिन्‍दी वर्जन में नजर आएंगे।

इस फिल्‍म का प्रोमो को 13 दिसम्‍बर 2012 को यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसमें नील नितिन एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का प्रोमो प्रभाव डालता है। इस फिल्‍म में नील नीतिन एक गैंगस्‍टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पहली फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म से नील नीतिन के कैरियर को एक नई उड़ान मिल सकती है, अगर यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सफल हो गई। नील नीतिन ने इस फिल्‍म का प्रोमोशन करना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने अपने नए टि्वट में इस फिल्‍म के प्रोमो को सांझा किया है।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महात्मा गांधी के एक श्लोक ''अहिंसा परमो धर्म'' ने देश नपुंसक बना दिया!

सदन में जो हुआ, उसे रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल तक सीमित न करें

हैप्पी अभिनंदन में महफूज अली

..जब भागा दौड़ी में की शादी

सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार

भारत की सबसे बड़ी दुश्मन

हैप्पी अभिनंदन में संजय भास्कर