ट्विटर ने बदला अपना फेसलुक, बनने लगा फेसबुक

माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर अब नए रंग-रूप में दिखने वाला है. जल्द ही इसका लुक फेसबुक की तरह होने जा रहा है.  साइट के ब्लॉग में लिखा गया है कि इस नए बदलाव के साथ ट्विटर के यूजर्स अब खूद को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकेंगे.

क्या होगा नया
- अब ट्वीट वाला हिस्सा ज्यादा बड़ा दिखेगा जिससे आप ज्यादा बहेतर ढंग से लोगों के सामने रह पाएंगे.
- अब आप अपने किसी खास ट्वीट को पिन कर सकते हैं (जैसे फेसबुक में हाईलाइट करते हैं अपने पोस्ट को) ताकि अपनी खास बात अपने चाहने वालों तक पहुंचा सकें
-सबसे खास बात अब आपको अपने ट्विटर अकाउंट में फिल्टर का ऑपशन मिलेगा जिससे आप न चाहने वाले ट्वीट को आसानी से फिल्टर कर पाएंगे
- फेसबुक की तरह यूजर्स अब इसमें भी कवर फोटो लगा सकते हैं.

इसके साथ अब प्रोफाइल पिक्चर भी काफी बड़े साइज में आपको दिखेगी. हालांकि इसके लिखने में जो शब्दों की पाबंदी है उसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही ये बदलाव अभी मोबाईल यूजर्स को मिल पाएगा.

कल ट्विटर के इस खास बदलाव को कुछ लोगों तक सीमित किया गया था लेकिन अब जल्द ही सबके लिए उपल्बध होगा. अमेरिका की पहली महिला साइट(फर्स्ट लेडी) पर इस बदलाव को देखा जा सकता है.

टिप्पणियाँ

  1. आपकी इस प्रस्तुति को ब्लॉग बुलेटिन की कल कि बुलेटिन राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म दिवस और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

हार्दिक निवेदन। अगर आपको लगता है कि इस पोस्‍ट को किसी और के साथ सांझा किया जा सकता है, तो आप यह कदम अवश्‍य उठाएं। मैं आपका सदैव ऋणि रहूंगा। बहुत बहुत आभार।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हैप्पी अभिनंदन में इंदुपुरी गोस्वामी

हैप्पी अभिनंदन में 'हरकीरत हीर'

हैप्पी अभिनंदन में अविनाश वाचस्पति

हैप्पी अभिनंदन में संगीता पुरी

हैप्पी अभिनंदन में संजय भास्कर

नित्यानंद सेक्स स्केंडल के बहाने कुछ और बातें

हैप्पी अभिनंदन में हरिप्रसाद शर्मा