परिवर्तन किसे चाहिए.... सत्ता की भूख
देश को बदलने की बात करने वाले। देश को सोने की चिड़िया बनाने का दावा
करने वाले बड़ी हैरत में डाल देते हैं, जब वह सामाजिक मुद्दों को लेकर
सत्ता में आई पार्टी पर सवाल उठाते हैं। उसका स्वागत करने की बजाय, उसको
गिराने की साजिश रचते हैं, गिराने की हथकंडे अपनाते हैं।
देश को बदलने की बात करने वाली भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल की टोपी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अगर भाजपा देश का भला चाहती है तो उसको हर समाज सुधारक में मोदी नजर आना चाहिए न कोई दूसरा। मगर सत्ता पाने की चेष्ठा। आगे आने की अभिलाषा ऐसा होने नहीं देती। यह हालत वैसी है जैसे मरुथल में कोई भटक जाए। उसको प्यास लगे व मृग मरीचिका को झील समझने लगे। जिसके पास पानी की बोतल होगी, जिसको प्यास न होगी, उसको मृग मरीचिका लुभा न सकेगी।
मगर राजनेतायों को पद प्रतिष्ठा से प्रेम है। देश की जनता पहाड़ में जाए। नेता को ढोंग रचता है। जनता का मिजाज देखकर बाहर के कपड़े बदल लेता है। उसको समाज सुधार से थोड़ी न कुछ लेना है। एक दिन गधे पर सवार होकर मुल्ला नसीरुद्दीन बाजार से निकल रहा था, किसी ने पूछा किस तरफ जा रहे हो, मुल्ला ने कहा, गधे से पूछ लो। जिस तरफ ले जाएगा, चले जाएंगे। हमारी कहां मानता है।
देश का भला मोदी करे या अरविंद करे। क्या फर्क पड़ता है। देश का भला होना चाहिए। मगर नेता सोचते हैं, भला होना चाहिए, लेकिन हमारे चुने नेता द्वारा होना चाहिए। शायद दुनिया इसी बहाने याद कर ले। इसमें सुख है, कोई याद कर ले। इस लालसा की आग में आदमी जलता जा रहा है। सिकंदर को याद कर लेता है, हिटलर को याद कर लेते हैं, लेकिन इससे उनको क्या फायदा होता है।
अरविंद की टोपी नजर आती है। उसके भीतर कुछ करने की आग नजर नहीं आती, क्योंकि लालसा ने आंख पर पट्टी बांध दी है। डर है कहीं, हमारे खेले दांव को अरविंद बिगड़ न दे। कहीं इस बार भाजपा सत्ता पाते पाते रह न जाए। लालसा बड़ी है, देश बड़ा नहीं है।
मोदी का कुर्ता नजर नहीं आता, नजर आती है तो अरविंद की टोपी। बड़ी दिक्कत है। टोपी तो अन्ना भी पहनते हैं। अन्ना से भी मोहभंग हो जाता, अगर वह नेतायों की रोजीरोटी छीन लेते। नेता ने अरविंद का साहस न देखा, देखा तो केवल टोपी को। टोपी ने कुर्सी छीन ली। कुर्सी पर बैठने का स्वप्न अधूरा रह गया। सालों से बुना था।
देश का भला करने वाले न टोपी देखते हैं, न पार्टी देखते हैं, न अरविंद देखते हैं, न नरेंद्र देखते हैं । वह तो केवल देश का विकास देखते हैं।

Thanks to Blog Chittha
जवाब देंहटाएं"… भला होना चाहिए, लेकिन हमारे चुने नेता द्वारा होना चाहिए। "
जवाब देंहटाएंअव्वल तो ये पब्लिक है जो कई विचारधाराओं और धर्मों जातियों के आधार पर बंटा हुआ है. १०० करोड़ से ज्यादा, अब इनमे से देश का ज्ञान और देश का भला चाहने वाले की संख्या कितनी है ??
आधे से अधिक लोगों के लिए राजनीति या तो टाइम पास है या पेशा है. जन सेवा और राष्ट्र विकास के हिमायती बहुत कम मिलेंगे।
हर स्तर पर व्यापक जनजागरण करने की आवश्यकता है. पेड मीडिया, अखबार वाले व् पेड NGO वाले भला ये बीड़ा क्यूँ उठाएंगे, ऐसे कार्य तो दो रोटी से संतुष्ट रहने वाले शिक्षित लोगों को ही करना पडेगा।
- Sulabh
बात सही है। बच करते चलो।
हटाएं