संदेश

neerja film लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पति पीड़ित लड़की की दास्‍तां भी है 'नीरजा'

राम माधवानी निर्देशित 'नीरजा' में सोनम कपूर ने शानदार अभिनय किया। यह फिल्‍म केवल प्‍लेन हाइजैक घटना आधारित नहीं है। इस फिल्‍म के जरिये राम माधवानी ने फ्लैशबैक का सहारा लेते हुए नीरजा भनोट के उस पक्ष को भी उभारा है, जिससे देश की बहुत सारी नीरजाएं परेशान हैं। एयरप्‍लेन हाइजैक के दौरान लड़की नीरजा आतंकवादियों के चुंगल से तो सैंकड़े जानें बचाने में सफल हुई। मगर, विवाहित जीवन में एक दहेज लोभी पति के उत्‍पीड़न का शिकार होकर जीना भूल गई थी। इस तरह के हजारों मामले हमारी आंखों के सामने घटित होते हैं। हम आंख मूंद लेते हैं। मगर, अब आंख खोलने की जरूरत है। घर परिवार में कहीं भी नीरजा उदास नहीं होनी चाहिए। जरूरी तो नहीं कि नीरजा आपकी बेटी हो, तभी आवाज उठाएंगे। कभी नीरजा भाभी का पक्ष भी लिया जा सकता है। कभी नीरजा मां का समर्थन भी किया जा सकता है। यदि नीरजा की बहादुरी पर आप ने तालियां बजाई हैं। कोई नीरजा मर मर नहीं जीए, यह संकल्‍प लें। नीरजा एक बहादुर फ्लाइट अटेंडन्‍ट होने के कारण साथ एक आम लड़की भी थी, जो अपने पति के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार थी। मगर, पति को अहं से आगे सूझती नहीं थी। लड़कि