संदेश

Avind kejriwal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मी​डिया को लेकर, जो AAP ने कहा, क्या झूठ है जरा बताएं ?

अपने विवादित बयानों से घिरे अरविंद केजरीवाल के बचाव में आम आदमी पार्टी ने मीडिया के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में प्रवक्ताओं की फौज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया पर हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ता मीडिया को धमकी देने वाले केजरीवाल के बयान को सही ठहराने की कोशिश करते नजर आए, तो साथ ही कुछ न्यूज चैनलों पर केजरीवाल के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की धमकी भी दी। गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुरुवार रात नागपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में मीडियावालों को जेल भेजने की धमकी दी थी,हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गए थे। दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी अपने चार बड़े चेहरों संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान, दिलीप पांडे के साथ मीडिया के सामने आई। आप नेता संजय सिंह ने केजरीवाल के विवादित बयान पर कहा कि मीडिया पर सवाल उठाना गलत नहीं है। उन्होंने न्यूज चैनलों इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, जी न्यूज, टाइम्स नाउ का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि यह आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी