संदेश

रानी रामपाल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गजब ये लड़कियां, हॉकी स्‍टिक से लिखा इतिहास

चित्र
भारत की लड़कियों ने जर्मनी में इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी के समूचे इतिहास में पहली बार, और किसी भी तरह की हॉकी में पूरे 38 साल बाद वे किसी वल्र्ड कप का कोई मेडल जीतकर भारत लाई हैं। और इस टूर्नामेंट के दौरान क्या शानदार हॉकी खेली है उन्होंने। स्पेन को 4:2 से, न्यूजीलैंड को 2:0 से और रूस को 10:-1 से दौड़ा दौड़ा कर मारा। इंग्लैंड के साथ ब्रांज मेडल के लिए हुए अपने अंतिम मैच से हजारों विदेशी दर्शकों के सामने ऐसी परफार्मेंस दी, जो शायद उन्हें जिन्दगी भर याद रहे।  70 मिनट के नियमित समय में 1-:1 पर बराबर छूटे इस  मैच का फैसला टाईब्रेकर से होना था। भारत की गोल रक्षा का जिम्मा बुरी तरह थकी मणिपुर की निंगोमबाम की जगह झारखंड की बिगोन सोय ने संभाला, जिन्हें महिलाओं के इस जूनियर वल्र्ड कप में तब तक एक मिनट के लिए भी मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला था। दूसरे टाई ब्रेकर में भारत की तरफ से दागे तीन में से दो गोल निशाने सही पड़े, जबकि इंग्लैंड की तरफ से मारे गए तीन में से सिर्फ एक ही शॉट को जाल में उलझने का मौका बिगोन सोय की तरफ से मिल पाया। भारत की तरफ से मैदान में सबसे बड़ा कमाल दिखाया मा