संदेश

बिच्छू डॉट कॉम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिच्‍छू डॉट कॉम का संपादक वर्सेस मुख्‍यमंत्री

चित्र
भोपाल, इंदौर और विदिशा में बिच्छू डॉट कॉम के होर्डिंग लगने के कुछ ही घंटों में हटा लिए गए। इंदौर में तो लगाने वाले को ही हिरासत में ले लिया। आखिर किसके कहने पर और किस वजह से इन्हें हटाया गया। इसका कारण कोई बताने की स्थिति में नहीं है। भोपाल में रोशनपुरा चौराहे और सुभाष स्कूल के पास दोपहर दो बजे होर्डिंग लगाए। शाम पांच बजे तक उतार लिए गए। नगर निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। कलेक्टोरेट के अधिकारियों को भी होर्डिंग हटाने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस तक मामला पहुंचा ही नहीं। तो क्या मिस्टर इंडिया ने उतारे होर्डिंग?विदिशा में होर्डिंग लगे तो भाजपाइयों ने उसे लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी मुकेश टंडन ने मुख्यमंत्री निवास फोन लगाया। निर्देश मिला कि यथास्थिति बनी रहने दी जाए। लेकिन बाद में एसडीएम ने खुद जाकर होर्डिंग हटा लिए।  इंदौर में पांच जगह होर्डिंग लगाए गए थे। लेकिन उन्हें उतार लिया गया। रीगल तिराहे पर जब श्याम नामक व्यक्ति होर्डिंग लगा रहा था तो उसे हिरासत में ले लिया। तुकोगंज पुलिस थाने में उसे रात भर बिठाया गया। उसका लोडिंग