संदेश

केरल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केरल की छवि पर ब्‍लैक डॉट्स

-: वाईआरएन सर्विस :- चलती बस में हुए गैंग रेप की घटना ने जहां दिल्‍ली पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगाएं हैं, वहीं केरल में लगातार सामने आ रही बलात्‍कार की घटनाओं ने केरल की छवि को धूमिल कर दिया है। चौदह वर्षीय एक लड़की ने अपने भाई एवं उसके दोस्‍त पर बलात्‍कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के अनुसार वो पिछले दो सालों से निरंतर उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बना रहे थे। यह मामला उस समय सामने आया जबकि पुलिस ने पीड़िता को एक होटल में देर रात कुछ लोगों के साथ पकड़ा था एवं पुलिस पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है, लड़की को कर्नाटका के अलग अलग स्‍थानों पर रखकर उसके साथ रेप किया गया है।  केरल में इस तरह की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। कुछ हफ्ते पहले इरनाकुलुम के पारावूर में 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता एवं अन्‍य दर्जन भर लोगों पर जबरदस्‍ती करने का आरोप लगाया था। लड़की के अनुसार वो उसके साथ कई महीनों से इस तरह कर रहे थे। इस तरह कुछ दिन पूर्व एक अधेड़ उम्र के पिता द्वारा अपनी छह वर्षीय बच्‍ची के साथ यौन शोष