संदेश

लिएंडर पेस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' 4 को पहुंचेगी खिड़की पर

चित्र
-: वाईआरएन सर्विस :- टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' चलने के लिए तैयार है। इसकी पहली झलक कल मुम्‍बई में देखने को मिली, लेकिन इस मौके पर लिएंडर पेस नहीं दिखाई पड़े। सूत्रों की मानने तो वह कोलकाता थे, और फ्लाइट लेट होने के कारण मुम्‍बई में आयोजित समारोह में नहीं पहुंच पाए। 'राजधानी एक्‍सप्रेस' से अपने अभिनय की शुरू करने वाले लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्‍सप्रेस' अगले साल 4 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। अशोक कोहली के निर्देशन में बनी 'राजधानी एक्सप्रेस' में जिमी शेरगिल, प्रियांशु चटर्जी एवं गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म में नजर आने वाली अभिनेत्री सयाली भगत ने मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्सप्रेस' में उनके अभिनय की प्रशंसा की है। सयाली ने फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शन के मौके पर कहा कि लिएंडर पेस बहुत मेहनती इंसान हैं। मैंने उनके साथ जितने भी दृश्य फिल्माए हैं, उनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। फिल्‍म में गनमैन का किरदार निभा रहे पेस का नाम केशव है। जो बंदूक पहुंचाने के लिए दिल्ली-मुंबई राजधानी में सवार होता है