संदेश

बेशर्म लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'दबंग' के बाद 'बेशर्म', पोस्‍टर रिलीज

चित्र
-: वार्इआरएन सर्विस :-   'दबंग' से रुपहले पर्दे पर बतौर निर्देशक उतरने वाले अभिनव कश्‍यप ने अपनी अगली फिल्‍म 'बेशर्म' का पोस्‍टर रिलीज कर दिया है। अभिनव कश्‍यप, अनुराग कश्‍यप के भाई हैं, जिनको लीक से हटकर फिल्‍में बनाने के लिए जाना जाता है। अभिनव 'दबंग' का निर्देशन करने के अलावा 'जंग' 'मनोरमा सिक्‍स फीट अंडर' एवं '13बी' के लिए संवाद लिख चुके हैं। अभिनव की 'बेशर्म' में रणबीर कपूर लीड रोल करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्‍म में रणबीर कपूर के अलावा ऋषि कपूर, नीतू सिंह एवं पल्‍लवी शारदा नजर आएंगे। इस फिल्‍म के अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज होने की उम्‍मीद है।