संदेश

ट्रिप एडवाइजर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया का सबसे गंदा और साफ सुथर शहर

-: वाईआरएन सर्विस :- भारत की व्‍यापारिक राजधानी मुंबई को दुनिया के सबसे गंदे शहरों की सूची में शामिल किया गया है। मुंबई को सबसे साफ सुथरी गलियों की रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है, जबकि सबसे साफ शहर का ख़िताब जापान की राजधानी टोक्‍यो को दिया गया है। दुनियाभर के 40 प्रमुख पर्यटक स्थलों का सर्वे करने वाली संस्‍था ट्रिप एडवाइजर सिटीज सर्वे ने इसी तरह आराम से घूमने अनुकूल शहर की श्रेणी में भी मुंबई को सबसे निचले स्थान एवं ज्यूरिख को शीर्ष स्थान पर रखा है। सर्वे में सबसे ज्यादा रुखे व्यवहार वाले स्थानीय लोगों, सर्वाधिक गंदी गलियों और खरीदारी के लिहाज से सर्वाधिक खराब माहौल वाले शहर की श्रेणी में मास्को को रखा गया है। टोक्यो को विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान मिला है। यहां की टैक्सी सेवा, दोस्ताना व्यवहार करने वाले टैक्सी ड्राइवर, सर्वाधिक बेहतरीन जन परिवहन प्रणाली, सबसे अधिक साफ सुथरी सड़कें और सुरक्षा के लिहाज से टोक्यो को सबसे अधिक पसंदीदा शहर का रूतबा दिया गया है। ट्रिप एडवाइजर के संचार मामलों के निदेशक ब्रुक फ्रेंस्कि ने बताया कि खरीददारी के लिहाज से न्यूयार्क को खरीदारों