परिणीति पर फराह ख़ान की नजर

-: वाईआरएन सर्विस :-

दो सफल फिल्‍मों का निर्देशन एवं कई सफल गीतों की कोरियोग्राफी कर चुकी फराह ख़ान की इन दिनों निगाह बॉलीवुड की नई सुंदरी परिणीति चोपड़ा है।

बीबीसी को दिए एक साक्षात्‍कार में फराह ख़ान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि परिणीति चोपड़ा के साथ वो भविष्‍य में काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि परिणीति खूबसूरत तो हैं लेकिन वो उन्हें ग्लैमरस अवतार में पेश करना चाहती हैं। गौरतलब है कि अभी तक परिणीति की छवि एक सीधी सादी हिंदुस्तानी लड़की की है।

फराह साल 2012 को अपने लिए अच्छा मानती हैं। इस साल बतौर अभिनेत्री उन्होंने फिल्म शिरीन फरहाद से अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म को समीक्षकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है।

ध्‍यान रहे है कि दबंग 2 का सबसे बेहतरीन गीत फेवीकोल को फराह ख़ान ने कोरियोग्राफ किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महात्मा गांधी के एक श्लोक ''अहिंसा परमो धर्म'' ने देश नपुंसक बना दिया!

सदन में जो हुआ, उसे रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल तक सीमित न करें

हैप्पी अभिनंदन में महफूज अली

..जब भागा दौड़ी में की शादी

सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार

भारत की सबसे बड़ी दुश्मन

हैप्पी अभिनंदन में संजय भास्कर