यश चोपड़ा का देहांत, ''जब तक है जान'' आखिरी फिल्‍म

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में मुंबई में देहांत हो गया है। उन्हें डेंगू से पीड़ित होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा नहीं रहे। लीलावती अस्पताल में रविवार को उनका निधन हो गया है। वो पिछले 9 दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। यश चोपड़ा डेंगू से पीड़ित थे। उम्मीद की जा रही थी कि वो जिल्दी जल्दी ठीक होकर घर लौट जाएंगे लेकिन अब यश चोपड़ा नहीं रहे।

यश चोपड़ा ने बॉलीवुड का प्रतिष्ठित बैनर यशराज फ़िल्म की नींव रखी थी। यश चोपड़ा ने कई मल्टी स्टारर फ़िल्में बनाईं। यश चोपड़ा के परिवार में पत्नी पामेला चोपड़ा एवं दो लड़के आदित्य एवं उदय हैं। यश चोपड़ा 'जब तक है जान' की शूटिंग में व्यस्त थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्सों की शूटिंग को रोक दिया गया था।

उन्होंने इस फिल्म के साथ ही फिल्म निर्माण से संन्यास की घोषणा कर दी थी। को उनकी फिल्म 'दाग', 'दीवार', 'चांदनी', 'वक्त', 'सिलसिला' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हार्दिक निवेदन। अगर आपको लगता है कि इस पोस्‍ट को किसी और के साथ सांझा किया जा सकता है, तो आप यह कदम अवश्‍य उठाएं। मैं आपका सदैव ऋणि रहूंगा। बहुत बहुत आभार।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महात्मा गांधी के एक श्लोक ''अहिंसा परमो धर्म'' ने देश नपुंसक बना दिया!

सदन में जो हुआ, उसे रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल तक सीमित न करें

हैप्पी अभिनंदन में महफूज अली

हैप्पी अभिनंदन में संजय भास्कर

..जब भागा दौड़ी में की शादी

कपड़ों से फर्क पड़ता है

भारत की सबसे बड़ी दुश्मन